केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने गिरफ्तारी के बाद फिर से जनआशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी जनआशीर्वाद यात्रा सिंधुदुर्ग जिले में शुरू है। पूरे कोंकण में राणे का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-ताशा से जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस बीच एक जगह नारायण राणे को इलेक्ट्रिसिटी का करंट लग गया। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई।
नारायण राणे ने कणकवली में प्रवेश किया। उस समय उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवाजी महाराज की प्रतिमा की रेलिंग पर लाइटिंग की गई थी। जिसके बाद महाराजा की प्रतिमा के आगे झुककर राणे चले गए।
उस समय कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। चलते समय राणे ने रेलिंग का सहारा लिया। तभी राणे को एक जगह तेज करंट लग गया। फिर राणे ने जोर से हाथ हिलाया और एक तरफ हट गए। राणे ने साथ में आए विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर और अन्य को चेतावनी दी कि पोल में बिजली का करंट है। जिसके बाद उन्होंने अगल-बगल को लोगों को सावधान किया।
उसके बाद राणे ने संबंधित को निर्देश देते हुए तत्काल मरम्मत के आदेश दिए। इस बीच वीडियो में राणे जोरदार करंट लगते हुए नजर आ रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
Report by : Rajesh Soni
Also read : खुशखबरी: नवीमुंबई वासियों को जल्द मिलेगा मेट्रो ट्रेन का तोहफा, आज होगा पहला ट्रायल रन