करीब 100 दिनों के बाद शिवसेना के नेता संजय राउत(Sanjay Raut) को बुधवार यानी 9 नवंबर, 2022 को कोर्ट ने जमानत दे दी। अब ईडी ने फिर संजय राउत को जांच के लिए नोटिस भेजा है। राउत को ईडी ने 18 नवंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस भेजा है। इसके अलावा ईडी ने कोर्ट में याचिका दायर की है कि संजय राउत की जमानत रद्द की जाए. ईडी की ओर से संजय राउत की जमानत रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में संशोधित याचिका दायर की गई है। पिछले हफ्ते की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए दाखिल किए जाने के बाद हाईकोर्ट ने ईडी को संशोधित याचिका दाखिल करने की अनुमति दी थी। जल्द ही संजय राउत भी इसका जवाब कोर्ट में देंगे. ईडी ने बॉम्बे सेशंस कोर्ट द्वारा संजय राउत को दी गई जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जमानत पर बाहर चल रहे शिवसेना सांसद संजय राउत को ED का नोटिस मिला है. नोटिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने की बात कही गई है। विशेष पीएमएलए कोर्ट से संजय राउत को जमानत देते हुए शर्त रखी गई कि वे पूछताछ और जांच में सहयोग करें.
Also Read :- https://metromumbailive.com/sanjay-nirupam-varsova/