बॉलीवुड (Bollywood)की बोल्ड क्वीन यानी मलाइका अरोड़ा शो मूविंग इन विद मलाइका के चलते इस वक़्त चर्चा में हैं । मलाइका ने आखिरकार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा मैंने हां कह दिया। इस पोस्ट के बाद हर कोई अलग-अलग कयास लगा रहा था। कई लोगों ने सोचा कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हामी भर दी है।लेकिन बादमें पता चला है कि मलाइका अरोड़ा ने ओटीटी डेब्यू के लिए हामी भर दी है। मलाइका अरोड़ा ने अब शो मूविंग इन विद मलाइका के जरिए ओटीटी में डेब्यू किया है।
करण जौहर कुछ दिनों पहले शो मूविंग इन विद मलाइका में नजर आए थे। जहां करण ने मलाइका की सेक्स लाइफ को लेकर भी सवाल पूछ रहे थे.अब नोरा फतेह भी मलाइका के शो में नजर आएंगी. इसके अलावा दोनों ‘चल छैया छैया’ गाने पर थिरकते नजर आएंगे। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।चल छैया छैया गाने पर डांस करते देख मलाइका और नोरा अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इस गाने में दोनों ने कुछ बोल्ड सीन किए हैं.छैंया छैंया 1998 में रिलीज हुई फिल्म दिल से का एक गाना है। फिल्म में मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान ने चलती ट्रेन के कोच पर इस गाने पर डांस किया था और इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं.
कई लोगों ने मलाइका और नोरा के डांस मूव्स को यह कहते हुए ट्रोल किया कि उन्होंने शकीरा और बेयोंसे की नकल की है। अब नोरा और मलाइका का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.