ताजा खबरेंमनोरंजन

1.30 घंटे की पूछताछ हुई खत्म, पुलिस स्टेशन से बाहर निकली उर्फी जावेद

383

मुंबई : अपने कपड़ों के पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उर्फ जावेद को आज मुंबई की अंबोली पुलिस ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उर्फी जावेद आज दोपहर अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंच कर अपना बयान दर्ज़ कराया। तकरीबन 1.30 घंटे तक ऊर्फी जावेद से मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की।

पुलिस के सामने उर्फी ने कहा कि, कई सारे फोटोग्राफर और विडियोग्राफर मेरी तस्वीर निकाल कर , सोशल मीडिया पर डाल देते है। मैं जहां भी जाती हू, वहा मीडिया के लोग खड़े रहते है। बता दे कि भाजपा नेता चित्रा ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फंसालकर पत्र लिखकर शिकायत दर्ज़ कराई थी , जिसमे उन्होंने कहा था, उर्फी जावेद इस तरह के कपड़े पहनकर मुंबई में अश्लीलता फैला रही है।

Also Read: ब्लू ट्राइब ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अभिनीत अपना नवीनतम नया विज्ञापन अभियान लॉन्च किया

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़