ताजा खबरें

शिर्डी में साई बाबा के दर्शन करने जा रहें, 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में हुई मौत।

340

नाशिक : अहमदनगर के पास सिन्नार-शिर्डी हाइवे पर आज सुबह यह हादसा हुआ है। यह हादसा बस और ट्रक के बीच हुआ है। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। हादसा पथारे गांव के पास होटल वनराय के पास हुआ है।

हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट कम्फर्ट बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
इस बस में ठाणे क्षेत्र के अंबरनाथ से 50 यात्री शिर्डी जा रहे थे। लेकिन 10 यात्रियों की सड़क पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति का चेहरा और धड़ अलग होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अन्य घायलों को आगे के इलाज के लिए सिन्नर, नासिक ले जाया गया है।हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

यह बस मुंबई से आ रही थी। हादसा एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ। इस हादसे में 5 से 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read: पुणे में आधीरात हुआ बड़ा विस्फ़ोर्ट

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़