ताजा खबरेंमुंबई

मुंबई में माँ से छेड़छाड़ के बाद चलती कैब से 10 महीने की बच्ची को फेंका, हुई मौत

408

मुंबई को फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ चलती कैब से कुछ लोगों ने एक 21 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसकी दस महीने की बच्ची को नीचे फ़ेंक दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे विरार फाटा के पास घटी।

घटना में घायल महिला का इलाज वसई विरार नगर निगम के तुलिंज अस्पताल में चल रहा है. मांडवी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रफुल्ल वाघ ने फोन पर जानकारी दी है कि इस घटना के संबंध में धारा 302, 354 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.पीड़िता अपनी 10 महीने की बेटी के साथ इको कार में नालासोपारा पेलहर फाटा से अपने गांव के लिए निकल रही थी। कुछ दूर आगे बढ़ने पर कार में सवार अन्य हत्यारों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दुष्कर्म किया।आरोपियों ने पीड़िता के 10 माह के बच्चे को बाहर फेंक दिया। उसे बचाने के लिए महिला भी कार से कूद गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे चोटें आई लेकिन उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं मामले की जानकारी सामने आते ही ईको कार चालक विजय कुशवाहा को मांडवी पुलिस ने कार समेत हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Also Read: मुंबई के खार में नाबालिक ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़