ताजा खबरें

10वी कक्षा के छात्र को मारा चाकू से, छात्र को भेजा बाल सुधार गृह

365

कलम पकड़ने की उम्र में बच्चे पकड़ा हथियार। मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायल छात्र को 19 टांके लगे हैं। होल्ली इन्फेंट स्कूल के सामने लालजी पाढा इलाके में 2 लड़के के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे पता चला कि 2 दिन पहले यह घटना हुई थी। जिसमे यह पता चला कि आपस मे झगड़ा हुआ था। उसके बाद 26 नवंबर की सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल गेट के सामने फिर दोनो एक दूसरे पर हमला कर दिया। उसमें से एक बच्चे के पास बैंग में चाकू लेकर आया था दूसरे लड़के पर हमला कर दिया । जीशान रिजवान खान नामक बच्चा घायल हो गया स्कूल के बच्चों ने उसे ट्राइडेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसके पीड़ित को लेफ्ट हैंड में चोट आई है। कांदिवली पुलिस ने इस मामले नाबालिक को धारा 326,504,506 के तहत हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Also Read: 13 साल की नाबालिक हुई गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़