गुजरात (Gujarat)के मोरबी में केबल पुल गिरने की घटना जहां ताजा है, वहीं अब बिहार में पुल टूटने की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। बिहार के बेगुसराई में पुल का काम कुछ दिन पहले ही पूरा किया गया था। प्रशासन इसके उद्घाटन की तैयारी भी कर रहा था। लेकिन उसके पहले ही पुल गया जिसके बाद अब मुख्य्मंत्री नितेश कुमार की जमकर आलोचना की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बेगूसराय जिले में गंडक नदी पर यातायात के लिए पुल को 2016 में मंजूरी दी गई थी. इसके लिए सरकार ने एक करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया था। तदनुसार, पुल का निर्माण पूरा हो गया था। पुल उद्घाटन के लिए तैयार होने के साथ ही नदी में गिर गया।इस पुल का निर्माण नेशनल बैंक और नाबार्ड के सहयोग से किया गया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पुल के कई हिस्से में दरार आ रही थी। इस मामले की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत भी की थी. लेकिन इसकी लगातार अनदेखी की गई। लिहाजा स्थानीय लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज कर इस हादसे के लिए प्रशासन की ढिलाई को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कुल मिलाकर ये पुल 13 करोड़ की लागत से बना था जी की अब पानी में चला गया।
Also Read :- https://metromumbailive.com/16-year-old-girl-gang-raped-in-palghar-adjacent-to-mumbai-8-people-arrested/