ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

अगस्त महीने में 15 लाख लोग हुए बेरोजगार

458

कोरोना (Corona) और लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ। लॉकडाउन के कारण कई धंधे और नौकरी खत्म हो गए हैं। जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए। वहीं अगस्त महीने में भी लाखों लोगों को रोजगार छीन गए हैं।

देश में कारोबार की धीमी रफ्तार के बीच अगस्त महीने में औपचारिक और अनऔपचारिक क्षेत्र में करीब 15 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। जिसके कारण देश में बेरोजगारी समस्या और बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में देश में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी है।

वहीं विपक्ष भी लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरता है। विपक्ष के नेताओं के मुताबिक केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : स्कूल शुरू करने को लेकर शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने दी जानकारी

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़