फिल्म दृश्यम 2(Drishyam 2)आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सात साल पहले इस फिल्म का पहला भाग दृश्यम रिलीज हुआ था। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म की चर्चा पूरे देश में हुई थी। हालाँकि आज सालों के इंतज़ार के बाद दृश्यम 2 भी रिलीज़ हो चूका है। अब इस सीक्वल की एडवांस बुकिंग को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में भूल भुलैया 2 और आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है।
अबतक किसी थ्रिलर फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया कभी नहीं मिली थी। दृश्यम 2 ने ये नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने गुरुवार को पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस थिएटर में 1.16 लाख टिकट बेचे। अनुमान के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब छह करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी। यह साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक थी। अब एक बार फिर उन्होंने उसी फिल्म के सीक्वल का हिंदी रीमेक बनाया है। रीमेक होने के बावजूद ‘दृश्यम 2’ के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी। फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, योगेश सोमन ने एहम भूमिका निभाई है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbai-maharastra-tax/