ताजा खबरें

विरार के जीवदानी मंदिर में दर्शन को गए 19 साल के लड़के की मौत

780

मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार में जीवदानी मंदिर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहाँ लगभग एक हज़ार से ज्यादा सीढ़ी चढ़ने के बाद आपको देवी माता के दर्शन मिलते है। वही इस ही दर्शन को जातेजाते एक 19 साल के लड़के की शुक्रवार को मौत हो गई।

जीवदानी मंदिर में सीढ़ियां चढ़ने के दौरान इस 19 साल के सोनू जैस्वाल की मौत हो गई है।युवक की असमय मौत से हर कोई सदमे में है। विरार में जीवदानी देवी के दर्शन के लिए पैदल पहाड़ पर चढ़ रहे 19 वर्षीय लड़के की दम घुटने से मौत हो गई। नायगांव-दादर निवासी सोनू जायसवाल नाम का युवक अपने बड़े भाई के साथ शुक्रवार को विरार में जीवदानी देवी के दर्शन करने आया था।पहाड़ के रस्ते ऊपर जाने के दौरान ये हादसा हुआ। 200 सीढ़ियां चढ़ने के बाद सोनू को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तभी उसे चक्कर आया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद सोनू को तुरंत इलाज के लिए विरार पश्चिम स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टर ने कहा कि इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस बीच, विरार थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Also Read: महाराष्ट्र केसरी 2023 इस साल की ‘महाराष्ट्र केसरी’ होगी लाखों की, जीतने वाले पहलवानों पर बरसेंगे पैसे !

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़