ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

लोकतंत्र के मंदिर संसद पर आतंकी हमले की 20 वीं वर्षी

379

आज भारत के इतिहास में कालों दिनों में से एक है। क्योंकि आज ही के दिन साल 2001 में 13 दिसम्बर (13 December) को संसद पर आतंकियों ने हमला किया था। आज इस हमले की 20वीं बरसी है। जिन लोगों ने हमला देखा, वे उस दिन को नहीं भूल सकते।

40 मिनट चले इस आतंकी हमले में 5 आतंकियों को मार गिराया गया। हमले में दिल्ली पुलिस के छह पुलिसकर्मी और संसद के दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। वहीं एक कर्मचारी की भी मौत हो गई।

हमले के दौरान आतंकियों ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वहीं आतंकियों द्वारा हैंड ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया गया। इस हमले के दौरान संसद में 100 सांसद मौजूद थे।हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को बाद में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस अपराध के लिए अफजल गुरु को मौत की सजा सुनाई गई थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल में 9 फरवरी 2013 की सुबह अफजल गुरु को फांसी दी गई थी।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/now-mns-too-with-the-help-of-shri-ram/

 

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़