मुंबई (Mumbai)क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और 26 महिलाओं को वेश्यावृत्ति से बचाया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छह अन्य फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रांट रोड वेस्ट के लैमिंगटन रोड स्थित एक बिल्डिंग के दो फ्लैट में वैश्यालय चलाया जा रहा है. पुलिस ने पहले दो पुलिसकर्मियों को ग्राहकों के भेष में खबर की पुष्टि के लिए भेजा। वेश्यालय चलाने वाले लोगों से मिलने और सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है.
जांच से पता चला कि वेश्यालय से छुड़ाई गई महिलाओं को नौकरी का लालच दिया गया था और उसके बाद वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।महिलाओं की कमाई उन्हें नहीं दी जाती थी बल्कि वेश्यालय चलाने वालों द्वारा ले ली जाती थी। वेश्यालय चलाने वाले 10 संदिग्धों में से हमने अब तक मामले में चार को गिरफ्तार किया है, अन्य छह फरार हैं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, हमने उनकी तलाश में टीमें भेजी हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Read :- https://metromumbailive.com/policemans-hand-burnt-while-extinguishing-firecrackers-in-mumbais-mahim/