ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

सेंट्रल रेलवे पर 27 घंटे का जंबो ब्लॉक, लोकल के साथ ही एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द

400
Railway MegaBlock on Sunday
Railway MegaBlock on Sunday

सेंट्रल रेलवे रूट पर 27 घंटे का मेगाब्लॉक चलाया जा रहा है। रेलवे द्वारा कर्नाक रोड ओवर ब्रिज को हटाने के लिए विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक के कारण लोकल के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान भायखला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच मेन लाइन पर और हार्बर लाइन पर वडाला रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। वही मेन लाइन पर अप और डाउन सेवाएं भायखला, पराल, दादर और कुर्ला स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। भायखला, पराल, दादर, कुर्ला से ठाणे और उसके आगे की उपनगरीय ट्रेनें कम स्पीड के साथ चलेंगी।

हार्बर लाइन पर अप और डाउन उपनगरीय सेवाओं को वडाला रोड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। वडाला रोड से कुर्ला और उससे आगे की उपनगरीय ट्रेनें कम फ्रीक्वेंसी पर चलेंगी। रविवार को चलने वाली AC सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। बृहन्मुंबई नगर निगम से ब्लॉक प्रभावित क्षेत्रों में बसें चलाने का अनुरोध किया गया है

Also Read: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आज दूसरा T -20 मैच

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़