मुंबईकरों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। सेंट्रल रेलवे (Central Railway)पर कल से 27 घंटे का मेगाब्लॉक चलाया जाएगा. सीएसएमटी-मशीद बंदर रेलवे स्टेशन के बीच मुंबई कर्नाक ब्रिज को ध्वस्त किया जाएगा। इस काम के सिलसिले में सेंट्रल रेलवे मेन और हार्बर लाइन पर 1 हजार 96 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस दौरान कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। कार्नेक ब्रिज के काम के साथ कोपरी ब्रिज के काम के लिए ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है.
गर्डर्स डालने का काम शनिवार-रविवार की रात को किया जाएगा। इस कार्य के कारण वर्तमान में काम में आने वाले पुल के दोनों ओर का यातायात बंद रहेगा। इसलिए, नासिक-मुंबई और मुंबई-नासिक दोनों मार्गों पर यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ दिया गया है।
मेगाब्लॉक आज यानी शुक्रवार रात 11 बजे से शुरू होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए भायखला और ठाणे के बीच कुछ उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे दूसरे रूट से अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इस मेगाब्लॉक से मुंबई लोकल के अलावा लंबी दूरी का ट्रैफिक भी प्रभावित होगा।\
Also Read :- https://metromumbailive.com/maharastra-mumbai-eknath-shinde/