ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र सरकार गिराने में 3 हजार 500 करोड़ रुपए हुए खर्च!, नाना पटोले का आरोप

369

महाविकास(Mahavikas)आघाड़ी सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने काले पैसे का उपयोग किया। आघाड़ी सरकार को गिराने पर ३.५ हजार करोड़ रुपया खर्च किए जाने की चर्चा है। बगावत करनेवाले कई विधायकों को ५० करोड़ रुपए के ऑफर दिए गए थे। यह काला पैसा भाजपा के पास कहां से आया है? इसकी जांच ED और CBI को करनी चाहिए। यह बात कल मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कही है।

इसके अलावा पटोले ने कहा कि, “शिंदे गुट के विधायकों उनके मतदान क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। बरसात ज्यादा होने के कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके बाद भी राज्य सरकार ने केवल मदद की घोषणा की है। यह मदद अब तक किसानों को नहीं मिली है।

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार सिर्फ हिंदू हितैषी होने का दावा करती है। लेकिन वास्तव में यह सरकार किसान विरोधी है। हिंदूवादी सरकार आ गई है, उत्सव आनंद से मनाओ ऐसा ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन राज्य में हिंदूवादी सरकार होने के बाद भी किसान उपेक्षित है। यह हिंदूवादी सरकार का विरोधाभास है।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/muslim-stars-also-celebrate-ganeshotsav-by-breaking-the-shackles-of-religion/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़