ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सुशील नाम के व्यक्ति को मुफ्त 501 रुपयों का पेट्रोल

378

देश भर में ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण विपक्ष किसी ना किसी तरीके से के केंद्र सरकार का विरोध का रहा है। केंद्र सरकार के विरोध के लिए विपक्ष कभी मुफ्त में पेट्रोल (Petrol) वितरण करता है तो, कभी एक रुपये प्रति लीटर के दर से लोगों को पेट्रोल-डीजल बांटता है। हालांकि, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को बेहद अनोखे तरीके से विरोध किया।

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को सोलापुर में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम यशोदा महिला प्रतिष्ठान द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। जिसमें सुशील या सुशील कुमार नाम के लोगों को 501 रुपये का मुफ्त पेट्रोल बांटा जा रहा है। सात रास्ता स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर एक बजे तक मुफ्त पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा। पेट्रोल भरने आने वाले पहले नागरिक को फेटा पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

Report by : Rajesh Soni

Also read : सिद्धार्थ शुक्ला की एक्स गर्लफ्रेंड रश्मि ने लिखा ”दिल टूट गया”

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़