मुंबई (Mumbai)के गोरेगांव की एक 51 साल की विधवा ने आरोप लगाया है की उसके साथ उसके ही स्कूल फ्रेंड ने रेप किया जिससे वो लगभग 35 सालों बाद मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता विधवा है और अपने बच्चों के साथ रहती है जबकि आरोपी अपने परिवार के साथ कांदिवली में रहता है.
जानकरी के मुताबिक पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दोनों बचपन के दोस्त थे और दसवीं तक एक ही स्कूल में पढ़े थे।करीब 35 साल बाद दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक सोशल मीडिया साइट के जरिए हुई थी। आरोपी ने महिला से संपर्क किया और उसके साथ फिर से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी। अक्सर दोनों अपने परिवार और निजी बातों को मोबाइल पर शेयर किया करते थे। हालाँकि जैसे ही पीड़िता के पति की मृत्यु हुई, आरोपी ने महिला से मुलाक़ात करनी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर दोनों ने अलग -अलग जगहों पर एक दूसरे के साथ सम्बन्ध बनाए। आरोपी एक ऑटो चालक है, जिसकी आर्थिक स्थिति पीड़िता की ही तरह की तरह ठीक नहीं थी और इस वजह से वो अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए पीड़िता से पैसे मांगा करता था।
आरोपी की मांग बढ़ने पर पीड़िता ने अपनी तरफ से उससे दूरी बनाने की कोशिश की। दोनों के बीच कहासुनी होने पर आरोपी ने कई बार गाली-गलौज व धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता विधवा ने गोरेगाव पुलिस स्टेशन में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/