नकली और जहरीली शराब के सेवन से पिछले छह सालों में भारत में लगभग सात हजार लोगों की मौत हो गई है. मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और पंजाब में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि दारू के कारण पिछले दो से तीन दिनों में बिहार में चालीस से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार में 2016 से शराबबंदी चल रही है लेकिन इसके बावजूद लोगों ने शराब पीना जारी रखा हुआ है।
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में नकली शराब के सेवन से 1,054 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 2017 में 1,510, 2018 में 1,365, 2019 में 1,296 और 2020 में 947 लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल यानी 2021 में देशभर में नकली शराब पीने से 782 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले साल उत्तर प्रदेश में नकली शराब से सबसे ज्यादा 137 लोगों की मौत हुई थी। जबकि पंजाब में 127 और मध्य प्रदेश में 108 लोगों की मौत हुई है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 से 2021 तक छह साल में नकली या जहरीली शराब से भारत में 6,954 लोगों की मौत हुई है. यानी देश में नकली शराब से हर दिन औसतन तीन से चार लोगों की मौत होती है. आंकड़ों के मुताबिक, 2016 से 2021 के बीच नकली शराब से सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुई हैं. मध्यप्रदेश में छह साल में नकली शराब से 1,322 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कर्नाटक में 1,013 और पंजाब में 852 लोगों की मौत हुई है।
Also Read: श्रद्धा हत्याकांड पार्ट -2 , लव मैरेज के बाद पति दिलदार अंसारी ने पत्नी के किए 50 टुकड़े