ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Mumbai: सेंट्रल रेलवे ने 9 महीनों में 2.71 करोड़ जुर्माना वसूला

2.9k
Local Train: पश्चिमी रेलवे का मेगा ब्लॉक, जानिए कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित

मुंबई में सेंट्रल रेलवे ने एसी लोकल ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 2.71 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 82,776 यात्रियों को बेटिकट यात्रा करते पकड़ा गया। प्रतिदिन औसतन 348 यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे ने प्रतिदिन लगभग 1.14 लाख रुपये की वसूली की।
यात्रियों से प्राप्त शिकायतों, विशेष दस्तों की तैनाती और गहन टिकट जांच अभियानों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इन प्रयासों से वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक 92,217 मामलों में 3.03 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 40,335 मामलों में 1.33 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
पिछले साल की तुलना में इस वर्ष मामलों में 128% और जुर्माने की राशि में 126% की वृद्धि दर्ज की गई है। एसी क्लास टास्क फोर्स के अलावा, सेंट्रल रेलवे नियमित रूप से एसी लोकल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि यह पहल यात्रियों की सुविधा और एसी लोकल की सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए की गई है। सेंट्रल रेलवे का लक्ष्य है कि एसी लोकल में अनियमित यात्रा को पूरी तरह खत्म किया जाए और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया जाए।

Read Also : Champions Trophy : जीतने पर टीम इंडिया पर बरसे करोड़ों

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़