ताजा खबरें

वसई में थर्मोकोल बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई

393

वसई के चिंचोटी में थर्मोकोल बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। इस आग के कारण इलाके में काफी मात्रा में धुआं फैल गया। इस आग में भारी आर्थिक नुकसान हुआ और गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग आज सुबह करीब 11 बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए वसई विरार म्यूनिसिपल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन इस आग से थर्माकोल को काफी नुकसान हुआ है।

Also Read: मैं चुप हूँ, क्योंकि मैं सब कुछ जानता हूँ – एकनाथ शिंदे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़