ताजा खबरेंदुनिया

अलीबाग के पास खुले समुद्र में नाव में लगी भीषण आग, 20 नाविक बीच समुद्र में फसें

6.1k

मुंबई के पास अलीबाग में खुले समुद्र में एक नाव में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के वक्त नाव पर 18-20 यात्री सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे एक मछली पकड़ने वाली नाव में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के पीछे का क्या कारण है, अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

अचानक आग लगने से पूरे नाव पर अफरा-तफरी मच गई थी, यह घटना आज सुबह करीबन 10 बजे घटी। आग में नाव 80 प्रतिशत जल गई है। नाव के ऊपर लगा जाल भी जल गया है। बताया जा रहा है कि जितने नाविक नाव पर सवार थे, सभी को दूसरे नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया हैं। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से नाव को किनारे पर लाया गया है।

सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बीच समुद्र में आगजनी की यह घटना भयावह है, ऐसे ही एक घटना 2 दिसंबर 2023 को अलीबाग के मांडवा पोर्ट पर एक निजी स्पीड बोट में आग लग गई। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। मुंबई गेटवे से मांडवा बंदरगाह में प्रवेश कर रही एक नाव में आग लग गई। उस समय यह बात सामने आई थी कि आग नाव में लगे जेनरेटर के कारण लगी थी। नाव घाट से लगभग 300 मीटर दूर खड़ी थी।

 

Also Read :महिला दिवस के अवसर पर महिला पर्यटकों के लिए 50 प्रतिशत की छूट

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़