ताजा खबरें

अंधेरी में एक महिला ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

367

अँधेरी(Andheri): मुंबई के अँधेरी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि 25 वर्षीय एक महिला ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात डीएननगर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताविक , “वह इमारत की आठवीं मंजिल से कूद गई और एक खड़ी कार के ऊपर जा गिरी। परिसर के चौकीदार ने निवासियों और पुलिस को सतर्क किया। पास के एक अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।” अधिकारी ने कहा कि डीएन नगर पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़