मुंबई : मुंबई के मलाड पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो नाबालिक लड़कियों को अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भेजा करता था। ये आरोपी एक ऐप के माध्यम से लड़कियों का नंबर निकालना था और उन पर अश्लील मैसेज भेजा करता था। अगर लड़की नंबर ब्लॉक कर देती थी तो आरोपी दूसरे नंबर से वीडियो मैसेज किया करता था।
मलाड पश्चिम की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ इस तरह की वारदात हुई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत मलाड पुलिस स्टेशन में दी। 1 नवंबर 2022 को मालाड पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच मामले सुरु की। वारदात करने के बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया था। लेकिन पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण कर आरोपी हर्ष शांतिलाल गिंदरा (22) को 2 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल की जांच की पुलिस को पता चला कि आरोपी कई और लड़कियों को अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भेजे है। जिसके लिए मालाड पुलिस का आव्हान है कि जिन लड़कियों को अश्लील मैसेज और वीडियो आये हैं वो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करेगी।