मुंबई : मुंबई (Mumbai)के मलबार हिल पुलिस स्टेशन में टीवी अभिनेता अमित अंतिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला टीचर का आरोप है कि इंटीमेट फोटो लीक करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।
पहले दक्षिण मुंबई की एक महिला टीचर से सोशल मीडिया में नजदीकियां बढ़ाई। फिर इसका फायदा उठाते हुए संबंध बनाए। फिर असली चेहरा दिखाया और करने लगा इंटीमेट फोटो लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल। पैसे ना देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीवी अभिनेता अमित अंतिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमित अंतिल के खिलाफ धमकी देने, यौन शोषण करने और वसूली करने का केस दर्ज किया है।
Also Raed :-https://metromumbailive.com/policemans-hand-burnt-while-extinguishing-firecrackers-in-mumbais-mahim/