सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आयशा के स्लो डांस मूव्स और क्यूट से चेहरे ने सबको अपना दीवाना बना दिया ऐसे में हर कोई अब उनके स्टेप्स को कॉपी कर वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। वही बॉलीवुड की धक् धक् गेल ने भी इस ही गाने पर बिलकुल सेम स्टेप्स करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद वो काफी ट्रोल हो गई।
आयशा नाम की पाकिस्तानी लड़की के वेडिंग डांस का ये वीडियो वायरल हुआ था. यह 1954 में रिलीज हुई फिल्म ‘नागिन’ का ओरिजिनल गाना है। लेकिन अपने रीमिक्स वर्जन पर पाकिस्तानी लड़की के डांस ने लोगों का ध्यान खींचा। अब माधुरी दीक्षित ने साड़ी में अपनी वैनिटी वैन में इसपर डांस किया। इस वीडियो पर फैंस के लाइक्स और कमेंट्स तो बहुत आए लेकिन इसके साथ ही माधुरी को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लोग कमेंट सेक्शन में माधुरी को आयशा के स्टेप्स कॉपी ना करने की सलाह देते हुए नज़र आरहे है जहाँ उनका कहना है की वो खुद एक डांसिंग लीजेंड है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
Also Read: कोलाबा में बिज़नेसमैन ने होटल से कूदकर देदी जान