श्रद्धा मर्डर (shraddha murder)केस पर सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि श्रद्धा वाकर हत्याकांड में कोई राजनीति न करे, हत्यारे पर मुकदमा चलाए बिना उसे फांसी पर लटका दें ।
सांसद संजय राउत ने कहा है, ‘ महाराष्ट्र में जिस तरह से ये मामला सामने आया वो बहुत ही चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है. लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जानते हैं और वे परिचित भयानक रिश्तों में बदल जाते हैं. मैं अभी लड़की के पिता का इंटरव्यू पढ़ रहा था कि लड़की के पिता और परिवार के लोग रो रहे हैं। उन्होंने लड़की को समझाने की कोशिश की थी लेकिन वो नहीं मानी।
आज हमें एक बार फिर पता चला है कि बच्चे बिना बताये कुछ भी कदम उठा रहे है। वे अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे लोग जो हत्यारे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए,उन्हें सीधा फांसी के फंदे पर लटका देना चाहिए। किसी भी राजनितिक पार्टी को इस मुद्दे पर राजनीती करने की जरुरत नहीं
इसके साथ ही संजय राउत ने कहा की हमारी बेटियों को भी संभलकर रहना सीखना चाहिए। इस तरह धोखा देकर जो किया जा रहा है वह विकृति है। आपको बतादें की मुंबई की रहनेवाली श्रद्धा वाकर को उसके बॉयफ्रेंड आफ़ताब ने जान से मारकर उसके 35 टुकड़े कर दिए और उसके बाद उसे दिल्ली के जंगल में अलग अलग इलाकों में फ़ेंक दिया। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले पर मुंबई में भाजपा ने आंदोलन करके आरोपी आफ़ताब को तुरंत फांसी की सजा देने की भी मांग की थी।
Also Read :- https://metromumbailive.com/terrible-accident-late-night-in-borivali/