कहा जाता है कि दुनिया में एक जैसे दिखने वाले सात लोग होते हैं। यह बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और उनके हमशक्ल को देखकर साबित होता है। अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान जैसे कई सेलेब्रिटीज के डुप्लीकेट अब तक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं।ये लोग सेलेब्रिटीज से इतने मिलते-जुलते दिखते हैं कि हमें भी इनमें फर्क करना मुश्किल हो जाता है। अब शाहिद कपूर का डुप्लीकेट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
शाहिद कपूर कई सालों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते आ रहे हैं. उनका लुक्स, उनकी स्माइल, उनका व्यवहार सभी फैन्स को अट्रैक्ट करते हैं। ऐसे में अब उनके जैसे दिखने वाले शख्स को देखकर उनके फैंस हैरान हैं. उन्हें देखकर सभी को दस-पंद्रह साल पहले शाहिद कपूर की याद आ गई।
शाहिद कपूर की तरह दिखने वाले इस लड़के का नाम तुषार शान है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अब तक उन्होंने अक्सर शाहिद कपूर के डायलॉग्स पर अपने वीडियो पोस्ट किए हैं। तुषार की फिजीक और लुक हूबहू शाहिद कपूर जैसा है। तुषार को देखकर शाहिद के फैन्स थोड़े कन्फ्यूज हुए. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर हर जगह शाहिद कपूर के डुप्लीकेट की चर्चा है.
Also Read: रोहित शर्मा ने बनाया सचिन-सहवाग को पछाड़ एक खास रिकॉर्ड: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने