ताजा खबरें

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’

440

फिल्म ‘दृश्यम 2′(Scene 2)सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। अब इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले दो सालों में अजय की यह तीसरी सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में अजय के अल्वा इशिता दत्ता, रिया सरन, तब्बू भी लीड रोले में है।

आपको बतादें की फिल्म ‘दृश्यम 2 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पिछले सात दिनों से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को इसफिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन कर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तो अब तक इस फिल्म ने 104 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 150 से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। रिलीज के छह हफ्ते बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को 50 करोड़ की बजट में बनाया गया था।

Also Read :- https://metromumbailive.com/alert-issued-in-maharashtra-and-mumbai-in-case-of-aftab-and-shraddha/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़