कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

बांध के पानी के बीचों बीच फंसे अजित पवार, जानिए पूरा मामला

491

उपमुख्यमंत्री और पुणे के संरक्षक मंत्री अजीत पवार आज पुणे में कसारसाई बांध का जायजा लेते हुए बीच पानी में फंस गए। सुबह-सुबह पवार काफिले के साथ मत्स्य पालन का निरीक्षण करने के लिए निकले थे।

निरक्षण के दौरान बोट का इंजन बंद हो गया। चालक ने इंजन को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन इंजन ने काम करना बंद कर दिया गया था। अंत में दूसरी नाव को करीब से लाया गया। जिसके बाद पवार उसमें बैठ गए फिर आगे की यात्रा शुरू की।

शुरुआत में अजित पवार ने ज्यादा लोगों को बोट पर ना चढ़ने की सलाह दी थी। हालांकि, उपस्थित लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और बोट पर भीड़ बढ़ गई। अतिरिक्त वजन के चलते इंजन पर दबाव बढ़ गया। नतीजतन, इंजन रुक गया और बोट बीच में फंस गई।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – जब आर्यन पर बोली कंगना रनौत

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़