ताजा खबरें

छत्रपति शिवाजी महाराज के अवतार में अक्षय कुमार का पहला लुक आया सामने

349

महेश मांजरेकर(Mahesh Manjrekar)की फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौड़े सात’ से अभिनेता अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अक्षय इसमें छत्रपति शिवाजी महाराजका किरदार निभा रहे हैं। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और यह इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय के लुक को देख फैंस हैरान हो गए है। आज से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौड़े सात’ की घोषणा के बाद से ही वह विवादों में हैं।कई लोगों ने इस फिल्म में लुक्स और डायलॉग्स पर भी सवाल उठाये है हालाँकि अब अक्षय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में एक वीडियो पोस्ट किया है।फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जय दूधाने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे भी हैं। महेश मांजरेकर की यह फिल्म दिवाली 2023 पर स्क्रीन पर आएगी। यह फिल्म चार भाषाओं मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

Also Read :- https://metromumbailive.com/kasturba-police-arrested-2-fake-fssai-officials-red-handed/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़