ताजा खबरें

अल्लू अर्जुन के फैंस हाथों में बैनर लिए सड़कों पर उतरे, जानिए वजह

335

फिल्म पुष्पा(Pushpa):द राइज की सफलता के बाद फिलहाल ‘पुष्पा : द रूल’ के सीक्वल पर काफी मेहनत किया जा रहा हैं। सीक्वल की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी। लेकिन इस सीक्वल की घोषणा के बाद से ही फैंस फिल्म के बारे में नई अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। इसी को लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन के चाहने वाले सड़कों पर उतर आए हैं. हाथ में बैनर और पोस्टर लिए वे फिल्म को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। ये कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और यूएई के फैन्स की तस्वीरें हैं। जहाँ प्रशंसक हाथों में बैनर लेकर सड़कों पर खड़े हैं और पुष्पा के सीक्वल पर अपडेट की मांग कर रहे हैं।पुष्पा की सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन के प्रशंसक अब सीक्वल के अपडेट के लिए सड़कों पर हैं। फैंस में इसे लेकर काफी उत्सुकता है.अल्लू अर्जुन और फहद फासिल सीक्वल पुष्पा: द रूल में भिड़ते नजर आएंगे। इन दोनों के साथ सीक्वल में रश्मिका मंदाना भी है। पिछले हफ्ते इस फिल्म के कलाकारों का लुक टेस्ट किया गया था। सिनेमैटोग्राफर मिरास्लो कुबा ब्रोज़ेक ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर साझा की।पुष्पा 2 का प्रोजेक्ट अगस्त में पूजा के बाद शुरू हुआ था। फिल्म को मूल तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया था। बाद में इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में डब किया गया। यह अल्लू अर्जुन की पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने वाली पहली फिल्म थी।

Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbai-maharastra-taxi-miter-mumbai-police/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़