ताजा खबरेंदेशमुंबई

ब्रेकअप से नाराज बॉयफ्रेंड ने अपने एक्स गर्लफ्रेंड के दोस्तों से कराया रेप

2.3k

भिवंडी में एक 22 वर्षीय महिला के साथ उसके पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों द्वारा कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि लड़की और उसका पूर्व प्रेमी एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों कुछ समय पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का चार महीने पहले ही ब्रेक-अप हुआ था। कुछ समय बाद लड़की दूसरे लड़के के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी, जिससे उसका पूर्व प्रेमी नाराज हो गया और उसे सजा देने की प्लानिंग कर रहा था।

पूर्व प्रेमी ने सबसे पहले लड़की के भाई को बंधक बनाया और उस पर दबाव डाला कि वह अपनी बहन को किसी स्थान पर बुलाए। यह घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने बताया कि उसने भाई के 15 मिस्ड-कॉल देखे, जब वह देर रात 1.15 बजे सोकर उठी। उसने भाई को फोन किया तो भाई ने कहा कि वह उसके पास आ जाए क्योंकि उसकी तबियत ठीक नहीं है।

पीड़िता अपने भाई की हालत को सोचकर एक रिक्शे से बताए हुए जगह पहुंची, जहां उसका पूर्व प्रेमी और अन्य लोग उसके भाई के साथ उसका इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने फिर युवती के भाई और रिक्शे वाले को काफी मारा और दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद वे पीड़िता को जबरन रिक्शा में बिठाकर स्कूल के पीछे झाड़ी में ले गए। छह में से चार लोगों ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वे महिला को तीसरे स्थान पर ले गए और फिर पिक-अप वैन में भी यौन शोषण किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

 

Also Read :पुणे में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक: समावेशी विकास और सहकारिता पर जोर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़