ताजा खबरें

आर्किटेक्ट संदीप पाटिल ने करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर किया

475

कल्याण : मुंबई से सटे कल्याण में द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स की कल्याण शाखा ने रेरा सकैम का पर्दाफाश करने वाले आर्किटेक्ट संदीप पाटिल के समर्थन में पत्रकार परिषद लेकर उन्हें जल्द से जल्द पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की है। संदीप पाटिल ने करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर किया है इसलिए वे कई लोगों के टारगेट पर है इसलिए सरकार की तरफ से पुलिस सुरक्षा मुहैया की जाए ऐसी मांग आर्किटेक्ट्स इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों ने की।

गौरतलब हो कि कल्याण-डोंबिवली में अनगिनत बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर रेरा प्रमाणपत्र प्राप्त कर सैकड़ों अवैध इमारतों का निर्माण किया है। कल्याण-डोंबिवली के ही आर्किटेक्ट संदीप पाटिल ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था जिसके चलते वे कई लोगों के निशाने पर है। संदीप पाटिल का कहना है कि रेरा सकैम के खिलाफ आवाज उठाने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही है और उनकी जान को खतरा है।

पाटिल का आरोप है कि घोटाले में लिप्त बिल्डरों को सत्तारूढ़ दल और पुलिस प्रशासन का सहयोग मिल रहा है इसलिए सरकार उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही है। पाटिल ने यह भी कहा कि आरोपियों में से कुछ बिल्डर काफी खतरनाक है जिनकी पहुंच ऊपर तक है यदि मेरी जान कोई कुछ हुआ तो इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस यंत्रणा की होगी ऐसी बात संदीप पाटिल ने कही। इतना ही नहीं घोटाले में अवैध बिल्डरों के साथ कल्याण-डोंबिवली महानगर के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी शामिल है ऐसा दावा संदीप पाटिल ने किया।

Also Read: Mosquito Bite : ‘इस’ प्रजाति के मच्छर के काटने से कोमा में गया शख्स, करानी पड़ी 30 सर्जरी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़