ताजा खबरेंमनोरंजन

Arjun Malaika Date: मलाइका और अर्जुन का नहीं हुआ ब्रेकअप, साथ नजर आये दोनों।

443
break up

पिछले कुछ दिनों से मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Malaika Date)के ब्रेकअप की अफवाहें जोरों पर हैं । कहा जा रहा था कि मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर का नाम एक एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा जा रहा था. दरअसल, जब से अर्जुन कपूर को विदेश में अकेले छुट्टियां बिताते हुए देखा गया, तब से उनके ब्रेकअप की चर्चा देखने को मिली। दरअसल अरबाज खान से तलाक के बाद से ही मलायका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, फैंस भी उस वक्त हैरान रह गए जब अचानक उनके ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई। मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की थी।
ब्रेकअप की चर्चा शुरू होने के दौरान मलायका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो पर अर्जुन कपूर कमेंट करते नजर आए थे। इससे यह साफ हो गया कि दोनों के ब्रेकअप की बात महज अफवाह थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो मुंबई का है और इसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर(Arjun Malaika Date) मुंबई की बारिश में रोमांटिक माहौल में थिएटर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस बार मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। थिएटर से बाहर निकलते वक्त अर्जुन कपूर, मलायका अरोड़ा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Also Read: Tea Disadvantages: अभी का अभी चाय पीना छोड़ दीजिये ! हो सकती है जानलेवा बिमारी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़