नगर पालिका ने आवारा कुत्तों की नसबंदी की नीति अपनाई थी, लेकिन नसबंदी के बावजूद मध्य नाका के नगर निगम अस्पताल में एक कुत्ते ने आठ पिल्लों को जन्म दिया है। इसके चलते एमआईएम ने नगर निगम के सामने ‘मुबारक हो मुबारक हो कुत्ते के बच्चे मुबारक हो’ के नारों के साथ पेड़े बांटे, साथ ही औरंगाबाद शहर में आवारा कुत्तों से आम नागरिक बेवजह परेशान हो रहे हैं और छोटे बच्चों को कुत्ते काटकर भगा देते हैं। एमआईएम ने नगर निगम के सामने मिठाइयां बांटकर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की।
Also Read: पुणे में शिवसेना के पदाधिकारी के कार्यालय में फायरिंग