ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Aurangzeb : महिमामंडन बर्दाश्त नही , बोले CM देवेंद्र फडणवीस

583
Aurangzeb : महिमामंडन बर्दाश्त नही , बोले CM देवेंद्र फडणवीस

Aurangzeb : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडी में छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का उद्घाटन किया। शिव जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने शिवाजी महाराज के योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे वीर योद्धा के मंदिर का निर्माण आज के समय में बेहद आवश्यक है। फडणवीस ने कहा कि इस मंदिर में लोग अपने प्रिय देवता के रूप में शिवाजी महाराज की पूजा कर सकते हैं और उनके जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश, धर्म और ईश्वर की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपने साहस और पराक्रम से मुगलों और विदेशी आक्रमणकारियों के विस्तार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का महिमामंडन किया जाना जरूरी है, जबकि औरंगजेब का महिमामंडन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। (Aurangzeb )

फडणवीस ने भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि जब समाज की शक्ति क्षीण हो गई थी, तब श्रीराम ने समाज को संगठित कर रावण जैसी अधर्मी शक्ति को परास्त किया। इसी तरह, छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी समाज के हर वर्ग को एकजुट कर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार औरंगजेब की कब्र को एएसआई के निर्देशानुसार संरक्षित रखेगी, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि औरंगजेब का महिमामंडन स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को शिवाजी महाराज जैसे महानायकों का गुणगान करना चाहिए, न कि औरंगजेब जैसे शासकों का। (Aurangzeb )

Also Read : Western Railway : नया रूट, लोकल ट्रेन के 200 फेरे बढ़ेंगे

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़