जेम्स कैमरून द्वारा डिरेक्टेड हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 13 साल के इंतजार के बाद शुक्रवार को ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ दर्शकों के सामने आ गई। इस फिल्म का पहला पार्ट ‘अवतार’ (‘Avatar’)2009 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी बनाए थे। अब दूसरे पार्ट ने भी दुनियाभर में कमाई की है। भारत में भी इस फिल्म का काफी क्रेज है।
‘अवतार’ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जब फिल्म 2009 में रिलीज हुई, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान कमाई की थी। 13 साल बाद इस बात पर सवाल था कि क्या दर्शक अब भी सीक्वल देखने में दिलचस्पी रखते हैं। लेकिन अवतार 2 ने पहले दिन से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया।अवतार 2 ने शुक्रवार को 41 करोड़ रुपये की कमाई की। अब पहले वीकेंड की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद लग रहा है कि ‘अवतार 2’ बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है.रविवार को ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने 46 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। शनिवार को भी 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस तरह पहले तीन दिनों की कमाई 133 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। अगर ग्रॉस कलेक्शन यानी सिर्फ टिकटों से होने वाली कमाई की बात करें तो ‘अवतार 2’ ने अपने पहले दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Also Read :-https://metromumbailive.com/mumbaikars-should-not-go-out-of-the-house-it-can-be-fatal/