ताजा खबरें

‘अवतार 2’ फिल्म रिलीज के आठवें दिन ही 200 करोड़ क्लब में शामिल

510

हॉलीवुड के डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘Avatar The Way Of Water’ इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में सफल रही है. अब यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। अवतार 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के आठवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. अब तक इस फिल्म ने 206.85 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म रिलीज के आठवें दिन भारत में ब्लॉकबस्टर हो गई है।

फिल्म अवतार 2 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीजहुई थी. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 42 करोड़, तीसरे दिन 46 करोड़, चौथे दिन 16.65 करोड़, पांचवें दिन 15.75 करोड़, छठे दिन 13.8 करोड़, सातवें दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 190-193 करोड़ की कमाई कर ली है.

Also Read :- https://metromumbailive.com/msrtc-will-run-mumbai-to-goa-ac-bus-from-today/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़