ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Badlapur : राज्य महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोग घायल

629
Maharashtra: हादसों की लहर: 1 की मौत, 35 घायल
Badlapur : वांगणी-बदलापूर राज्य महामार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वांगणी के गणेश घाट के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में घायल हुए तीनों लोग सचिन म्हसे, ऋषिकेश झांजे और श्रीधर झांजे बदलापूर की ओर जा रहे थे। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिससे हादसे का भयावह दृश्य सामने आया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि सड़क के निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। कल्याण-कर्जत राज्य महामार्ग पर वांगणी-बदलापूर रस्ते का काँक्रिटीकरण काम चल रहा है, जिसके चलते कई जगहों पर सड़क खोदी गई है और कई हिस्सों में सिंगल लेन यातायात चल रहा है। इसके अलावा, डाइवर्जन के लिए बॅरिकेड्स नहीं लगाए गए थे, जिससे वाहनों के लिए मार्ग सुरक्षित नहीं था। (Badlapur)

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए। उनका कहना है कि यदि सड़क के काम को सही तरीके से नहीं किया गया और सुरक्षा उपायों की अनदेखी की गई, तो ऐसे हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।

सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं के बाद प्रशासन ने कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, अब भी सड़क सुरक्षा के मुद्दे को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष बना हुआ है। (Badlapur)

Also Read : Aurangzeb : महिमामंडन बर्दाश्त नही , बोले CM देवेंद्र फडणवीस

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़