वर्तमान समय में पूरा महाराष्ट्र भारी बारिश(Rain) की चपेट में है। कई जगहों पर बाढ़ आ चुकी है। मुंबई और मुंबई उपनगर में भी बारिश बढ़ गई है। साथ ही शहर के निचले इलाकों में पानी जमा होना शुरू हो गया है। एक तरफ मुंबई और उपनगरों में सुबह से लगातार बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ मुंबई के समुद्र में भी उफान पर है।
मुंबई के समुद्र में इस समय 4.47 मीटर ऊंची लहरें उठ रही है। इसलिए प्रशासन ने मुंबईकरों से समुद्र तटों पर न जाने की अपील की है। दोपहर बाद इसमें कमी आने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तेज बारिश होने पर जलजमाव की भी आशंका बनी हुई है। इसलिए प्रशासन ने मुंबईवासियों से बारिश की स्थिति को देखते हुए ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।
बता दें कि 1 जून से मुंबई शहर में 1015 मिमी और मुंबई के उपनगरों में 1107 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पालघर रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा शामिल हैं।
Reported By :- Rajesh soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/high-court-gives-relief-to-bollywood-actress-kangana-ranaut/