मुंबई : मुंबई लोहमार्ग पुलीस आयुक्तालय के अंतर्गत रेल्वे स्थानकों पर या रेल्वे में आये दिन चोरी कि घटने कि वारदातें सामने आती रहती है। जिसपर अंकुश लगाने के लिये मुंबई लोहमार्ग पुलीस समय-समय पर रेल्वे प्रशासन के साथ रेल्वे यात्रीयों को जागरूक करने का अभियान करते रहते है।मात्र चोर इससे बाज आते हुये नहीं दिखते । चर्चगेट रेल्वे स्थानक पर रेल्वे यात्रा कर रहे यात्री कि चीजें चोरी होने का मामले को मुंबई लोहमार्ग अपराध शाखा कि पुलीस ने सुलझाया है। इस बारे में विस्तृत्त जानकारी ऐसी मिली है कि चर्चगेट लोहमार्ग पुलीस थाने में 27 दिसंबर 2022 को एक रेल्वे यात्री ने उनका लैपटॉप और मोबाईल फोन चर्चगेट रेल्वे पुलीस थाने क्षेत्र में चोरी हुआ ऐसी शिकायत दर्ज कि थी। इस शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेकर मुंबई लोहमार्ग अपराध शाखा के बांद्रा लोहमार्ग अपराध शाखा युनिट के सहाय्यक पुलीस निरीक्षक
सचिन लोखंडे और उनकि टिमने लैपटॉप तथा मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया । बांद्रा लोहमार्ग अपराध शाखा कि पुलीस गिरफ्तार व्यक्ती से अन्य मामलों के बारे में तब्दीश करने पर कुल 7 अपराध मामले सुलझाये गये है । ऐसा मुंबई लोहमार्ग अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक अरशुद्दिन शेख इन्होने बताया है। साथ में रेल्वे यात्रियों को जागरूक रहकर , अपनी किंमती जेवरात, चीजें संभालकर रेल्वे यात्रा करने कि अपील कि गई है।
Also Read: श्री नरेंद्र मोदी, परियोजना की आधारशिला रखी