ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Bank Employees : 24-25 मार्च को हड़ताल, सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

586
Bank Employees : 24-25 मार्च को हड़ताल, सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Bank Employees : देशभर में बैंक कर्मचारी 24 और 25 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यह ऐलान किया है, जिससे बैंकों का कामकाज दो दिनों के लिए ठप्प हो सकता है। इस हड़ताल का कारण भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ हुई बातचीत में कोई समाधान न निकलना है। हालांकि, इस हड़ताल का असर केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्राइवेट बैंकों जैसे ICICI, HDFC और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों के संगठन ने मांग की है कि सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती की जाए, क्योंकि बैंक कर्मचारियों की कमी के कारण काम का बोझ बढ़ गया है। इसके साथ ही अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए, जो वर्षों से बिना स्थायी रोजगार के काम कर रहे हैं। बैंक यूनियन ने यह भी मांग की है कि बैंकों में पांच दिवसीय कामकाजी सप्ताह लागू किया जाए ताकि कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर हो सके। इसके अलावा, बैंक कर्मचारियों ने परफॉर्मेंस-बेस्ड अप्रेजल और इंसेंटिव स्कीम को वापस लेने की मांग की है, क्योंकि इन नीतियों के कारण कर्मचारियों के बीच भेदभाव और तनाव बढ़ रहा है। (Bank Employees )

बैंक यूनियनों का यह भी कहना है कि सरकारी ऑफिसों की तरह बैंकों में भी रिक्त पदों को जल्दी भरा जाए और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, ग्रैच्युटी अधिनियम में संशोधन कर अधिकतम सीमा को 25 लाख रुपये तक बढ़ाने की भी मांग की गई है।

इस हड़ताल के दौरान बैंक सेवाओं का असर चार दिनों तक हो सकता है, क्योंकि 22 और 23 मार्च को शनिवार और रविवार हैं। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। (Bank Employees )

Also Read : Navi Mumbai : 25 लाख में मिलेगा घर, सिडको के 67235 मकान तैयार

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़