ताजा खबरेंमुंबई

अब कभी नहीं नजर आएगी बेस्ट की डबल डेकर बस, मुंबईकरों ने नाम आँखों के साथ और धूम धाम से दी विदाई

689
अब कभी नहीं नजर आएगी बेस्ट की डबल डेकर बस, मुंबईकरों ने नाम आँखों के साथ और धूम धाम से दी विदाई

आपने बचपन में माता-पिता के साथ या कॉलेज में उसके साथ यात्रा की होगी। बारिश के मौसम में भी आपने उनके साथ बारिश का मजा लिया होगा. कभी-कभी आप उसके पीछे दौड़ते-भागते थक गए होंगे, लेकिन अब वह आपको हमेशा के लिए छोड़कर चली गई है . आप उसे फिर कभी नहीं देख पाएंगे… आप सही सोच रहे है। हम उसके बारे में ही बात कर रहे है … आपकी मुंबईवासियों की प्यारी डबल डेकर बस… जी हां, हमारी प्यारी डबल डेकर बस अब इतिहास बन गया । ये अचानक गायब होगयी है, 86 साल की दोस्ती अचानक टूट गई…

मुंबई की गौरवान्वित डबल डेकर BEST शुक्रवार को इतिहास बन गई। डबल डेकर बस क्रमांक 415 अंधेरी आगार से शुरू होकर अगरकर चौक से सिप्स मार्ग पर चलती थी। आखिरी दिन डबल डेकर बस में सफर करने वाले कई यात्री भावुक थे. इस बस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. यात्रियों ने अफसोस जताया कि यह बस दोबारा देखने को नहीं मिलेगी।

ड्राइवरों का सत्कार
सजी-धजी बस शाम करीब 7 बजे अंधेरी ईस्ट बस स्टैंड पर पहुंची। लोग उत्सुकता से बस को देख रहे थे। बस को फूलों से सजाया गया था. इस संस्था के पदाधिकारियों की पहल पर बस का विदाई समारोह आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बस चालक व परिचालक को सम्मानित किया। बस को विदाई देने के लिए केक भी काटा गया। इस बस का आखिरी राउंड अहम था. आखिरी फेरे के लिए बस यात्रियों से खचाखच भरी थी।

https://x.com/sidhanthpilania/status/1702939491059871817?s=20

बेस्ट की ओर से कोई समारोह नहीं
 BEST की डबल डेकर बस, जो पिछले 86 सालों से मुंबई की सड़कों पर चल रही है और जो मुंबई की शान है, उसने अपना आखिरी सफर तय किया
 आधी रात से आखिरी फेरे के बाद बस इतिहास बन गई। ये एक ऐसा पल था जो मुंबईकरों की याद में हमेशा बनी रहेगी
 संगठन ने इस बस को विदाई देने की पहल की। इतना बड़ा आयोजन
हालाँकि, BEST प्रशासन ने कोई समारोह आयोजित नहीं किया।

Also Read: 5 साल से कुत्तों के साथ s*x करता है ये आदमी, घटना का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग, Watch Video

WhatsApp Group Join Now

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़