राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ दिनों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. सिंगापुर में अब उनकी सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है। लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की जानकारी देते हुए डॉ. मीसा भारती ने कहा है कि उनके पिता की सर्जरी सफल रही है। उन्होंने ये भी कहा है कि वो अब आईसीयू में हैं और होश में आ गए हैं और अब बात कर रहे हैं. उन्होंने फेसबुक पर अपने पिता के लिए शुभचिंतकों का शुक्रिया भी अदा किया है।
अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इस सर्जरी की जानकारी देते हुए कहा है कि लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में की गई सर्जरी सफल रही है. उनकी सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। ?? pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने अपने पिता को किडनी डोनेट की है। लालू प्रसाद यादव की यह सर्जरी सोमवार सुबह सिंगापुर में की गई है। तेजस्वी यादव ने जानकारी दी है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रोहिणी की सेहत भी ठीक है। अब उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनका पूरा परिवार सिंगापुर में है।
Also Read: VIDEO: भड़का पाकिस्तानी क्रिकेटर, मैदान में करने लगा मारामारी, वीडियो वायरल