ताजा खबरें

बेवड़ों की हरकत, चखना नहीं मिला तो खा लिया कुत्तों का कान और पूंछ

360

दारू(alcohol) के नशे में इंसान कुछ भी कर सकता है ये तो हम सब जानते है लेकिन कुछ बेवड़ों का हाल इससे भी बूरा है।दरअसल बरेली में दो लोगों ने चखना ना होने के चलते कुत्ते के कान और पूंछ काटकर उसमें नमक लगाकर उसे ही चबा लिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित कुत्तों को खून से लथपथ देखा जा रहा है । एक कुत्ते के पिल्ला को दीवार से बंधा हुआ देखा गया, जबकि दूसरा पास के कोने में लेटा हुआ था। इस बीच, घटना के दौरान हुए खून-खराबे को छिपाने के प्रयास होते देखे गए। अविनाश तिवारी नाम के एक पत्रकार द्वारा शेयर किए गए फुटेज में यूपी के बरेली से चौंकाने वाले मामले का पर्दाफाश करने की कोशिश की गई है। हिंदी समाचार पोर्टल आजतक ने एक समाचार रिपोर्ट में खुलासा किया कि एक आरोपी की पहचान मुकेश वाल्मीकि के रूप में हुई है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वाल्मीकि और एक दूसरे ने पिल्लों के कटे हुए शरीर के अंगों को निर्दयता से नमक और शराब के साथ खाया।

मीडिया आउटलेट में आगे गया कि धीरज पाठक नाम के एक पशु कार्यकर्ता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाग शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbaikars-should-not-go-out-of-the-house-it-can-be-fatal/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़