Big action by ED : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से जुड़े ठिकानों पर देशभर में 12 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई राजस्थान की राजधानी जयपुर, नई दिल्ली (SDPI मुख्यालय सहित दो स्थान), केरल के तिरुवनंतपुरम और मलप्पुरम, कर्नाटक के बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश के नंद्याल, महाराष्ट्र के ठाणे, तमिलनाडु के चेन्नई, झारखंड के पाकुड़, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में की गई। (Big action by ED)
2022 में भी हुई थी छापेमारी
SDPI, जो 2009 में स्थापित एक राजनीतिक दल है, पहले भी जांच एजेंसियों के निशाने पर रहा है। 2022 में भी कई राज्यों में SDPI और प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दफ्तरों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं।
एमके फैजी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा एक्शन
यह ताजा कार्रवाई SDPI अध्यक्ष मोइदीन कुट्टी उर्फ एमके फैजी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई है। फैजी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) से गिरफ्तार किया गया था। ईडी के अनुसार, SDPI अपने कार्यों, नीति निर्माण, चुनाव प्रचार और उम्मीदवार चयन के लिए PFI पर निर्भर थी। (Big action by ED)
6 दिन की ED हिरासत में फैजी
फैजी, जो 2018 से SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, को 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED हिरासत में भेज दिया है। ED ने बयान जारी कर बताया कि SDPI, PFI का एक राजनीतिक मोर्चा है और जांच के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं।
इस छापेमारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, और SDPI ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। अब देखना होगा कि इस जांच से आगे क्या खुलासे होते हैं।
Also Read : Mumbai : जाम की झाम से मिलेगा आराम, चलेगी बाइक टैक्सी