ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्ब्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख के ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार

584

मुंब्रा (Mumbra) पुलिस ने दो ड्रग विरोधी दो अभियानों की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत मुंब्रा बाइपास इलाके में दो ऑपरेशन में मुंब्रा पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 210 ग्राम एमडी नशीला पदार्थ जब्त किया है। इस एमडी की मार्केट वैल्यू करीब 16 लाख रुपये है। यह जानकारी पुलिस निरीक्षक गीताराम शेवाले ने दी है।

19 नवंबर को एनडीपीएस दस्ते के प्रभारी अधिकारी को खबरी द्वारा दी गई पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुंब्रा बाईपास रोड स्थित वाई जंक्शन पर इंस्पेक्टर गीताराम शेवाले, सब-इंस्पेक्टर हर्षद काले व एनडीपीएस की टीम ने योजना के तहत आरोपी गोडविन इमानियल इफनेजी को गिरफ्तार कर लिया।

पता चला है कि वह नवी मुंबई का रहने वाला है। आरोपी की तलाशी के दौरान 100 ग्राम एमडी पाउडर मिला। इसका बाजार भाव 5,060 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 5 लाख 6 हजार का स्टॉक मिला। उसके खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में अवैध ड्रग्स रखने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 22 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/now-complaint-filed-against-kangana-ranaut-in-mumbai-difficulties-will-increase/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़