ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शिवसेना को लगा बड़ा झटका, बड़े नेता ने लिया कांग्रेस में प्रवेश

495

महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना (Shiv Sena) को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि शिवसेना के तीन बार के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रह चुकें अशोक शिंदे ने कांग्रेस में प्रवेश ले लिया है। शिंद वर्धा जिले के हिंगणघाट विधानसभा सीट से तीन बार एमएलए रह चुके हैं।

शिंदे ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की उपस्थिति में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उनका कांग्रेस में जाना शिवसेना के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

मालूम हो कि शिवसेना और कांग्रेस महाराष्ट्र में चल रही महाविकास आघाडी सरकार में गठबंधन साथी है। एक बार शिंदे के कांग्रेस में जाने से MVA सरकार के भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि, ‘जब से एमवीए सरकार सत्ता में आई तब से कांग्रेस में दूसरे पार्टी से आने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इससे साबित होता है कि जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

पटोले ने आगे कहा कि, ‘दूसरे कई पार्टियों के नेता कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेने चाहते हैं। इससे पहले पटोले कई बार कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा और स्थानीय चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

Report  by : Rajesh Soni

Also read : आदिवासियों को मिलने वाले खराब अन्न को BJP आक्रामक

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़