खेलताजा खबरें

IPL के नियमों में बड़ा बदलाव, अब हर टीम में नहीं होंगे 11 खिलाडी

346

दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है। आईपीएल का नया सीजन अगले साल मार्च में शुरू होगा। लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है. आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को होगा।एक तरफ जहां आईपीएल 2023 की नीलामी की तैयारी चल रही है, वहीं बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है.

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में काफी चर्चा के बाद नया नियम शामिल किया गया है। आईपीएल 2023 में अब इम्पैक्ट प्लेयर रूल को मंजूरी मिल गई है। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल में दोनों कप्तान अब टॉस के दौरान 11 की जगह 15 खिलाड़ियों का नाम लेंगे। इनमें से 11 खिलाड़ी अंतिम प्लेइंग में होंगे जबकि अन्य चार खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट होंगे। इन चारों में से कोई एक खिलाड़ी मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में किसी भी खिलाड़ी की जगह ले सकता है।संबंधित खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी कर सकता है। इस नियम के मुताबिक ऐसा खिलाड़ी टीम की पारी के 14वें ओवर तक ही टीम के लिए खेल सकता है.उसके बाद उन्हें आगे चांस नहीं मिलेगा।

आईपीएल 2023 के लिए लागू यह नियम इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू किया गया था. इस नियम का असर प्रतियोगिता में देखने को मिला। मुश्ताक अली टूर्नामेंट के कई खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलते हैं।

Also Read:

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़